छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के ध्यानाकर्षण में रेडी टू ईट वितरण में अनियमितता और स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने का मुद्दा उठा।

रेडी टू ईट वितरण पर सवाल-जवाब
विधायक बालेश्वर साहू ने जांजगीर-चांपा में लंबे समय से रेडी टू ईट आपूर्ति न होने का सवाल उठाया। इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बीज निगम से रेडी टू ईट की आपूर्ति हो रही है और कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 15 से 30 तारीख तक भंडारण किया जाता है, लेकिन मार्च में ऐसा नहीं हुआ।

सभापति ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए हर मंगलवार को वितरण सुनिश्चित करने और किसी भी खामी की जांच कराने के निर्देश दिए।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दे दिए जाएंगे।

औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं के रोजगार पर बहस

विधानसभा में बलौदाबाजार-भाटापारा के औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने का मुद्दा भी उठा। कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने कहा कि जिले की औद्योगिक इकाइयों में बाहरी लोगों को नौकरी मिल रही है, जबकि स्थानीय युवाओं को मौका नहीं दिया जा रहा।

इस पर तकनीकी मंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि औद्योगिक नीति के तहत स्थानीय युवाओं को प्लेसमेंट मिल रहा है। हालांकि, विधायक संदीप साहू ने आरोप लगाया कि प्लेसमेंट कैंपों की निगरानी न होने से बाहरी लोगों को रोजगार मिल रहा है और मंत्री द्वारा दिए गए आंकड़े गलत हैं।

संदीप साहू: अल्ट्राटेक को छोड़कर बाकी सीमेंट फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।

मंत्री विजय शर्मा: औद्योगिक नीति के तहत कुशल और अकुशल दोनों श्रेणियों में भर्तियां हुई हैं।

इन मुद्दों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस जारी रही।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930