बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की मुश्किलें कम होने की बजाए लगातार बढ़ रही हंै। एक बार फिर उनके आचरण को लेकर विपक्ष उनके ऊपर हमलावर है। ताजा मामला राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतिश कुमार का लगतार बातें करना और हसंना बना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान सीएम साथ खड़े अधिकारी से बात करते और हंसते दिख रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि लाडले मुख्यमंत्री लगातार राष्ट्रगान का अपमान कर रहे हैं।

विपक्ष ने किया सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

बिहार विधानसभा में शुक्रवार को राष्ट्रगान के अपमान के मुद््दे पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर के साथ ही सदन के अंदर भी इसे लेकर प्रदर्शन हुआ और इस दौरान विपक्ष ने सरकार विरोधी नारे लगाए। विपक्ष के सदस्यों की मांग थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, उन्हें 140 करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिए। नेताओं ने भाजपा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में सरकारी कामकाज प्रारंभ हो इसके पूर्व संपूर्ण विपक्ष में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विधानसभा पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने मुख्यमंत्री पे राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930