आदर्श महाविद्यालय, दतरेंगा, रायपुर में दिनांक 21.03.2025 को क्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण पर अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुक एवं प्रोत्साहित करना था l

क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा का महत्व बताते हुए उनके द्वारा क्रेन्द एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा अधारित योजनाएं जैसे की पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम-बायोगैस योजना पर छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा की गई। पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 78 हजार तक की सब्सिडी सस्ते ब्याज पर लोन एवं इस योजना से जुडने हेतु pmsuryaghar.gov.in पर लॉगिन कर पंजीयन किये जाने की प्रक्रिया के बारे में श्री राणा द्वारा विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए उनके द्वारा अवगत कराया गया कि आने वाले समय में इस योजना में राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी दिया जा सकता है।श्री राजेश सिंह राणा द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दिया गया है। उनके द्वारा प्रतिभागियों को प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया। श्री राणा द्वारा राज्य में सौर ऊर्जा की क्षमता को वर्ष 2030 तक 07 प्रतिशत से वृद्धि कर 40 प्रतिशत करने हेतु राज्य सरकार की विभिन्न प्रयासों के बारे मे भी विस्तृत जानकारी दी गई।

राज्य मे सौर ऊर्जा के मदद से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को बुनियादी जरुरतें उपलब्ध कराने के बारे में श्री राणा द्वारा छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। इस दिशा में हम सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को क्रेडा के साथ जुड़कर लोगों को जागरुक करने हेतु अपील किया गया।कार्यक्रम में सुश्री नेहा शल्मन, विशेषज्ञ द्वारा विद्याथियों के लिए सौर ऊर्जा के विषय पर तर्क-वितर्क प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्याथियों द्वारा बढ़-चढ कर भाग लिया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में श्री निहार रंजन साहू, परियोजना समन्वयक, क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी साझा की गई तथा ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे मे भी जानकारी दी गई। उन्होने ने क्रेडा द्वारा विकसित किये गये सौर समाधान मोबाईल ऐप एवं सोलर पोर्टेबल मोबाईल पावर बैंक के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम मे आदर्श महाविद्यालय, दतरेंगा के प्राचार्या एवं कॉलेज के 150 से भी अधिक विद्याथियों के साथ समस्त अध्यापक, अध्यापिकागण भी बढ़-चढ कर भाग लिये।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930