सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, बर्तन साफ करने के दौरान एक छोटी बहन बाउली (कुएं) में गिर गई। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन ने भी छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की सांसें थम गईं। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
यह पूरा मामला जिले के मांची थाना क्षेत्र के तेनूडाही गांव का है। जहां, अमरनाथ मौर्य की इंद्रावती (16) और अमरावती (13) नाम की बेटियां अपने अपने मौसा के घर रह रही थीं। खाना, खाने के बाद इंद्रावती और अमरावती घर के पास स्थित कुएं में जूठे बर्तन साफ कर रही थी। इस दौरान अमरावती का पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई।छोटी बहन के चीखने की आवाज से बड़ी बहन डर गई और उसे बचाने के लिए उसने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं की गहराई काफी ज्यादा थी। जिसके चलते दोनों बहने बाहर नहीं निकल पाई। आस-पास के लोगों ने शोर मचाया और मदद के लिए कई लोग दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी।इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की। गांव में इस दुखद घटना से शोक का माहौल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031