रायपुर/भिलाई।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब आज तड़के CBI की रेड पड़ी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह अधिकारियों ने दबिश दी है। सूत्रों की मानें तो महादेव सट्टा एप, शराब और कोयला घोटाले के मामलों से संबंध में पूछताछ उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि उनके सहयोगियों के घर भी CBI की टीम पहुंची है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान भूपेश के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा के घर भी जांच की जा रही है। वहीं पूर्व IAS अनिल टूटेजा और IPS आरिफ शेख के घर भी IPS अभिषेक पल्लव के भिलाई निवास,पूर्व रायपुर IG और सीनियर IPS आनंद छाबड़ा के शांति नगर सरकारी आवास में CBI की टीम ने दबिश दी है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है। पुलिस अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी, संजय ध्रुव और प्रशांत अग्रवाल के निवास पर भी सर्च आपरेशन चल रहा है।
सीबीआई ने भाजपा नेता नरेश गुप्ता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। नरेश गुप्ता ने 18फरवरी को सीबीआई के डायरेक्टर को पत्र लिखा था।

10 दिन पहले ED की टीम ने दी थी दबिश
बता दें कि आज से 16 दिन पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने भूपेश के घर पर दबिश दी थी। यह रेड केवल उनके भिलाई निवास पर ही की गई थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली थी। करीब सुबह 8 बजे भूपेश और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर चार गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। दोपहर में कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई। इस बीच ED की कार पर बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031