हाल ही में अमेरिका के ट्रैवल व्लॉगर ने दिल्ली में एक यादगार भारतीय शादी में शिरकत की. यह शादी उनके किसी दोस्त या जानने वाले की नहीं थी, बल्कि उन्हें एक ऑटो ड्राइवर ने न्योता दिया था.

American Vlogger Attends Indian Wedding After Auto Driver Invite: भारतीय मेहमाननवाजी का दुनिया भर में एक अलग ही आकर्षण है और हाल ही में एक अमेरिकी व्लॉगर (American travel vlogger) ने इसका अनुभव किया. अमेरिका के ट्रैवल व्लॉगर जैक रोसेंथल (Jack Rosenthal) ने दिल्ली में एक यादगार भारतीय शादी में शिरकत की. यह शादी उनके किसी दोस्त या जानने वाले की नहीं थी, बल्कि उन्हें एक ऑटो ड्राइवर ने न्योता दिया था. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में जैक शादी में नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली घूमने आए थे, जब उनकी मुलाकात एक ऑटो ड्राइवर राजू से हुई. बातचीत के दौरान उन्होंने भारतीय शादियों के प्रति अपनी उत्सुकता जताई. संयोग से राजू के कज़िन की शादी अगले हफ्ते थी और उन्होंने तुरंत जैक को आमंत्रित कर दिया.  

बिना सोचे-समझे बदल लिए ट्रैवल प्लान 

जैक ने बताया कि इस खास अनुभव को पाने के लिए उन्होंने अपने ट्रैवल प्लान को फौरन बदल दिया और एक हफ्ते बाद फिर से दिल्ली लौट आए. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, हमारे ऑटो ड्राइवर राजू के साथ पूरा दिन बिताने के बाद, हमने कहा कि हम एक भारतीय शादी देखना चाहते हैं. किस्मत से, अगले हफ्ते उनके कज़िन की शादी थी और उन्होंने हमें तुरंत इनवाइट कर लिया. हमने बिना सोचे-समझे अपनी यात्रा की योजना बदली और एक हफ्ते बाद दिल्ली लौट आए…और यह 1000% इसके लायक था.  

वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने लुटाया प्यार  

शादी में जैक ने भारतीय परंपराओं का पूरा आनंद उठाया. वीडियो में वह दूल्हे के परिवार के साथ नाचते और उत्सव का मजा लेते नजर आए. इस वीडियो को जैक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. महज एक दिन में इस वीडियो को 6.8 लाख से ज्यादा व्यूज और 30,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, अब इसे कहते हैं असली मज़ा. दूसरे ने कहा, भाई को आधार कार्ड दे दो, इनके ठुमके कमाल के हैं. एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया, अगर वक्त मिले तो राजस्थान की शादी भी अटेंड करो.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031