साल का पहला सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगने जा रहा है. ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर कैसा असर पड़ सकता है आप भी जान लीजिए.  

साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर लगा था .अगला ग्रहण और साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) अमावस्या के दिन 29 मार्च, शनिवार को लग रहा है. ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी है. ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है. 29 मार्च को लगने वाला यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होने वाला है. आंशिक सूर्य ग्रहण में सूर्य का थोड़ा ही हिस्सा चंद्रमा से ढकता है जिस चलते आकाश पूरी तरह अंधकारमय नहीं होता बल्कि सूर्य का कुछ हिस्सा ही काला नजर आता है. हालांकि, इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकता है, लेकिन राशियों पर इसका असर माना जा रहा है. यहां जानिए वो कौनसी राशियां हैं जो इस सूर्य ग्रहण से प्रभावित हो सकती हैं और जिनपर इस ग्रहण का असर पड़ सकता है. 

तुला राशि 

इस सूर्य ग्रहण से तुला राशि (Libra) के रिश्तों पर प्रभाव पड़ेगा. आप गहरे और संतुष्टिदायक रिश्ते में आ सकते हैं. वहीं, जो लोग आपकी जिंदगी में ज्यादा महत्व नहीं रखते हैं या आपके लिए उचित नहीं हैं वो खुद धीरे-धीरे पीछे हट जाएंगे. वक्त पर भरोसा रखें, किस्मत आपको ऐसे रिश्तों की तरफ लेकर जा रही है जो आपको सपोर्ट करेंगे और आप जैसे हैं आपको वैसे ही पसंद करेंगे. आपकी सेल्फ अवेयरनेस बढ़ेगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे. 

मेष राशि 

मेष राशि (Aries) के लिए बदलाव की लहर आ सकती है. आपको नए मौके मिलेंगे. यह वक्त खुद पर फोकस करने का है जिससे आप आगे बढ़ सकें. मन में खुद को लेकर जो शंकाए हैं उन्हें पीछे छोड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. जो चीजें आपके लिए नहीं हैं उन्हें पीछे छोड़ने से ना कतराएं. 

मकर राशि 

यह सूर्य ग्रहण आपके लिए अच्छा साबित होगा. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, निजी रिश्ते अच्छे रहेंगे और खुद को बेहतर करने का मौका मिलेगा. आप अपनी जिंदगी में सुगम बदलाव कर सकते हैं. अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए कार्य करते रहें. अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा. 

कर्क राशि 

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण प्रोफेशनल लाइफ में गेम चेंजर साबित हो सकता है. अपनी आवाज उठाएं, जिस चीज के लिए काम करते आए हैं उसके लिए बात करें, अपनी बात रखें. अपने टैलेंट पर भरोसा रखें. नई नौकरी, प्रोमोशन या अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है. सफलता आपके हाथ लगेगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930