रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में पत्रकारों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर कांकेर में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना के संबंध में ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। आप सभी निडर होकर काम करें और जनसमस्याओं को सामने लाएं। राज्यपाल ने कहा कि पत्रकारों के द्वारा सुदूर एवं संवेदनशील क्षेत्र में कार्य कर शासन के समक्ष जिस प्रकार जनसमस्याओं को सामने लाया जाता है, वह सराहनीय है। साथ ही मीडिया के माध्यम से जनता तक शासन की कल्याणकारी नीतियां भी पहुंचती है। इस प्रकार मीडिया शासन और जनता के मध्य सेतु की भूमिका निभाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों के साथ न्याय होगा। कांकेर में पत्रकारों के साथ जो घटना घटित हुई है, इस संबंध में शासन से रिपोर्ट मंगाकर न्यायोचित और निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी और दोषियों को कड़ा से कड़ा दंड दिलाया जाएगा। राज्यपाल ने पत्रकारों से समस्त घटनाक्रम की जानकारी ली। राज्यपाल ने श्री कमल शुक्ला से उनकी स्वास्थ्यगत परिस्थितियों एवं कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर उनसे अनशन तोडऩे का आग्रह किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031