महाराष्ट्र के ठाणे में 17 साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले उसके पिता और प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले, पुलिस को ठाणे के वाशिंद शहर में सड़क किनारे एक मृत भ्रूण मिला था। मामले की जांच के दौरान, यह पता चला कि भ्रूण पीडि़ता का था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान,

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और प्रेमी ने कई बार उसका कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस को यह भी पता चला कि पीडि़ता और उसका परिवार पहले पास के नवी मुंबई के पनवेल में रहता था। अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता 21 वर्षीय आरोपी से परिचित थी जो पनवेल में उसका पड़ोसी था और दोनों में संबंध थे। पीडि़ता के बयान के आधार पर, उसके पिता और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच के लिए आरोपी की डीएनए जांच कराई जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031