What's Hot

बलौदाबाजार । छतीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 3 अप्रैल 2025 को जिला बलौदाबाजार -भाटापारा के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राज्यपाल डेका एक पेड मां के नाम कार्यक्रम के तहत संयुक्त जिला कार्यलय परिसर बलौदाबाजार मे पौधरोपण करेंगे। इसके पश्चात् संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे प्रशासनिक  अधिकारियों की बैठक मे शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार  राज्यपाल रमेन डेका 3 अप्रैल 2025 क़ो प्रातः 9:30 बजे राजभवन रायपुर से सडक मार्ग से बलौदाबाजार के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्यपाल  डेका प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचेंगे एवं एक पेड मां के नाम कार्यक्रम के तहत संयुक्त जिला कार्यलय परिसर बलौदाबाजार मे पौधरोपण करेंगे। इसके पश्चात् संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे प्रशासनिक  अधिकारियों की बैठक मे शामिल होंगे।  राज्यपाल डेका प्रवास के दौरान केंद्र सरकार की योजना के क्रियान्वयन का अवलोकन भी करेंगे। राज्यपाल रमेन डेका अपरान्ह 2 बजे मुंगेली जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31