दुर्ग । परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 के अंतर्गत 08 नवीन केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-02 नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा भिलाई 3 में कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।

नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 के आंगनबाड़ी केन्द्र शिव चौक उरला, वार्ड क्रमांक 40 के आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूल पारा गनियारी, वार्ड क्रमांक 37 के आंगनबाड़ी केन्द्र हरिजन मोहल्ला सिरसाकला, वार्ड क्रमांक 09 के आंगनबाड़ी केन्द्र शीतला पारा भिलाई 03, वार्ड क्रमांक 06 के आंगनबाड़ी केन्द्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी उमदा, वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केन्द्र बगीचा पारा हथखोज, वार्ड क्रमांक 17 के आंगनबाड़ी केन्द्र देवनगर जामुल और वार्ड क्रमांक 14 के आंगनबाड़ी केन्द्र दीनदयाल अटल आवास जामुल में आंगनबाड़ी सहायिका के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन के लिए अर्हताएं- आवेदिका की आयु 18-44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 1 वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता, सहायिका, सह सहायिका, संगठिता को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए, जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में- वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरीय क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके कमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031