रायपुर। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए सतत् निगरानी रखी जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस तारतम्य में वनमण्डल बिलासपुर के अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देशन में ताबड़तोड़ कार्रवाई निरंतर जारी है। इनमें से आज 12 अक्टूबर को जहां वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे मकान को हटाया गया, वहीं गत दिवस 11 अक्टूबर को सीपत सर्किल के अंतर्गत ग्राम बिश्रामपुर में एक बढ़ई के घर 50 हजार रूपए से अधिक मूल्य के विलुप्त प्रजाति बीजा लकड़ी का गोला तथा अवैध चिरान की जप्ती की गई। साथ ही सीपत सर्किल के ही ग्राम गुड़ीगांव में संचालित आरा मिल गुप्ता सा मिल में दबिश देकर प्रतिबंधित फलदार प्रजाति के गीला लकड़ी का अवैध चिरान की जप्ती की कार्रवाई की गई। आज 12 अक्टूबर को कोटा परिक्षेत्र के सेमरिया बीट में रामेश्वर श्रीवास द्वारा अतिक्रमण कर बनाए जा रहे मकान को हटाने की कार्रवाई की गई। इसमें आरोपी के खिलाफ कोर्ट चालान की कार्रवाई की जा रही है।
Previous Articleगर्मी और मॉनसून तो बीत गया, अब ठंड में क्या होगा ?
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















