अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा नारीशक्ति सम्मान समारोह तथा बच्चों के श्लोक पठन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम वृंदावन हॉल सिविल लाइंस में सफल आयोजन संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के संयोजक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रतीक तिवारी थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता नारीशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख श्रीमती चित्रा तिवारी ने किया । विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती निवेदिता मिश्रा,मुंगेली से श्रीमती मंजुला शर्मा ,श्रीमती उर्वशी पाठक,श्रीमती राजकुमारी तिवारी,श्रीमती भारती अवतार शर्मा, थी ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती चित्रा तिवारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यक्रम,कार्यशैली एवं आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डाले । कार्यक्रम संयोजक प्रतीक तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के बहनों का सम्मान किया गया । जिनका विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य रहा है । इस कड़ी में दीपाली पांडेय ,किरण शर्मा,मोनिका दुबे,विनय त्रिवेदी अवस्थी, डॉक्टर स्नेही पांडेय , डॉक्टर अनुश्री पाठक,श्रीमती शांति तिवारी डॉक्टर विभा मिश्रा,बरखा शर्मा, रिया पांडेय,आदि को सम्मानित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में बिलासपुर,मुंगेली,भाटापारा ,दुर्ग,जगदलपुर,बलौदाबाजार,जांजगीर रतनपुर ,बेमेतरा ,राजनांदगांव , अंबिकापुर आदि जिले के सदस्य सहित डॉक्टर एस के शर्मा,प्रतीक तिवारी,श्रीमती उमा तिवारी,श्रीमती सविता शर्मा,रश्मि तिवारी,अमित मिश्रा,प्रदीप मिश्रा,अविनाश मिश्रा,आकाश मिश्रा,जितेंद्र पांडेय,डॉक्टर मल्लिका मिश्रा,साधना शुक्ला,श्रीमती सुभद्रा तिवारी ,श्रीमती लक्की दुबे,आरती शर्मा,श्रीमती साधना चक्रवर्ती ,अनिल दुबे,राजीव द्विवेदी परम,श्रीमती मनोरमा शर्मा,विनय दुबे ,श्रीमती प्रीति झा,पारुल मिश्रा,श्रीमती भारती नंदे ,चित्रसेन नंदे,अथर्व तिवारी ,विनय तिवारी ,श्रीमती राखी शर्मा,श्रीमती सुनीता पांडेय श्रीमती मोक्षिमा शर्मा,शोभा तिवारी प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम के सफल संचालन श्रीमती साधना शुक्ला एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती उमा तिवारी ने किया ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930