अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को विकासखण्ड लुण्ड्रा के डायरिया प्रभावित क्षेत्र ग्राम चिरगा के बेवरापारा का दौरा किया। उन्होंने यहां पेयजल स्रोतों का जायजा लिया तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पानी का सैंपल लेकर जांच कराए जाने निर्देशित किया। कलेक्टर भोसकर ने इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के सम्बंध में जागरूक करें, टीम अलर्ट मोड में कार्य करें।

इस दौरान कलेक्टर भोसकर ने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल हेतु ग्राम में कुंआ एवं बोरवेल निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बता दें बेवरापारा में कुल 27 पहाड़ी कोरवा परिवार हैं। यहां डायरिया की जानकारी मिलते ही कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को ने बताया कि वर्तमान में डायरिया के 14 एक्टिव केस हैं।

सभी को सीएचसी धौरपुर में भर्ती कराया गया है, मरीजों की स्थिति में सुधार है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाया गया, स्वास्थ्य जांच के पश्चात एक्टिव पाए गए मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी गई हैं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। वहीं ग्रामीणों को स्वच्छता के सम्बन्ध में भी जागरूक किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930