What's Hot

बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति समलैंगिक है और उसने शादी से पहले यह बात उससे छुपाई थी। महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शादी के बाद उसे यह गंभीर राज पता चला, जिससे वह बहुत आहत हुई।

शादी में खर्च किए गए थे लगभग 2 करोड़ रुपए
मामला सिंघौल थाना क्षेत्र का है, जहां महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने मोटे दहेज के लिए धोखे से उसकी शादी कराई। इसके अलावा, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुरालवालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया।

सुहागरात पर भी छूया नहीं…
महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जब शादी के बाद पति ने उसे सुहागरात पर भी छूने तक की कोशिश नहीं की, तो उसे अजीब लगा। फिर धीरे-धीरे उसे इस बात का एहसास हुआ कि उसका पति समलैंगिक है, जो महिलाओं में नहीं बल्कि पुरुषों में दिलचस्पी रखता है। इस बात को बर्दाश्त न कर पाने के कारण महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला ने यह भी कहा कि ससुराल में जब उसने इस बारे में बात की, तो किसी ने उसका समर्थन नहीं किया और उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया जाने लगा। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930