रायपुर. ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित बयान के चलते फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अब कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाना में निर्देशक कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. यह कार्रवाई पंडित नीलकंठ त्रिपाठी की शिकायत पर की गई हैसोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद कल हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने कोतवाली थाना में ज्ञापन सौंपा था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है.
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में एफआईआर दर्ज
Previous Articleकरंट लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत
Related Posts
Add A Comment



















