सियासी सपने को पूरा करने के लिए कोई शख्स कितना नीचे गिर सकता है, इसकी मिसाल है कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का निंगप्पा। ग्राम पंचायत का चुनाव लडऩे के चक्कर में निंगप्पा इतना बेरहम हो गया कि अपनी 2 साल की बेटी की ही जान ले ली। आरोप के मुताबिक ये हत्या एक महीने पहले की गई लेकिन इसका पता अब चला जब बच्ची श्रीशा की मां ने उसकी तलाश में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची का जन्म 35 वर्षीय निंगप्पा और शशिकला (29) के बीच सीक्रेट रिलेशनशिप में हुआ। निंगप्पा और शशिकला के बीच ये रिलेशनशिप चार साल पुराना था। दोनों ने इस बारे में अपने परिवार को नहीं बताया था। हाल में जब शशिकला के गांव में रहने वाले परिवार ने उस पर शादी के लिए जोर देना शुरू किया तो उसने निंगप्पा पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के लिए दबाव डाला। निंगप्पा इसके लिए तैयार नहीं हुआ। दरअसल वो ग्राम पंचायत चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहा था। रिश्ता खुलने से उसकी चुनावी संभावनाओं पर असर पड़ता। ऐसे में वो अपनी मासूम बच्ची का ही दुश्मन बन गया। खतरनाक साजिश के तहत उसने शशिकला को उसके गांव भेज दिया। नन्ही श्रीशा उसी के पास रह गई।
सियासी सपने को पूरा करने 2 साल की बच्ची बन रही थी रोड़ा, हटा दिया
Previous Articleसास-ससुर और बहू को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















