आईपीएल सीजन 18 के 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। आईपीएल की अंक तालिका में अभी दोनों क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। दिल्ली ने 8 मैचों में 6 जीते हैं और उसके 12 अंक हैं। बेंगलुरु की भी यही स्थिति है लेकिन नेट रन रेट के आधार पर वह दिल्ली से पीछे हैं। जो टीम आज जीतेगी वह अंक तालिका में पहले नंबर पर आ जाएगी, क्योंकि पहले नंबर पर काबिज गुजरात के भी 12 अंक हैं।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मैच आज शाम 7:30 बजे से DC के होम ग्राउंड अरुण जेटली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, DC बनाम RCB के हेड-टू-हेड आंकड़ों और मैच से जुड़ी बाकी जरूरी अपडेट्स पर एक नज़र डालते हैं।

आज के मुकाबले में न सिर्फ भारत के दो धुरंधर बल्लेबाजों विराट कोहली और केएल राहुल के बीच एक शानदार टक्कर देखने को मिलेगी। बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दो बेहतरीन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी मैच का मुख्य आकर्षण होंगे। दोनों तेज गेंदबाज पहले ही साबित कर चुके हैं कि अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए वे कितने महत्वपूर्ण हैं।

हेजलवुड इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, और उनके पास 16 विकेट हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी, और 19वें ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, स्टार्क भी अपनी टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके द्वारा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया गया प्रदर्शन किसी भी क्रिकेट प्रेमी को याद रहेगा। इन दोनों के बीच अब एक नई जंग देखने को मिलेगी, जिसमें टीमों को जीत दिलाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।

कुलदीप और सुयश में भी मुकाबला

स्पिन विभाग में दिल्ली के कुलदीप यादव ने अपनी कलाई की जादूगरी से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। आठ मैचों में 12 विकेट के साथ वह शानदार रहे हैं और आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होगा। वहीं, दिल्ली के स्थानीय खिलाड़ी सुयश शर्मा ने भी आरसीबी की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया है और वे दिल्ली के खिलाफ अपनी मजबूत गेंदबाजी से वापसी करने की कोशिश करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31