भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ 7.30 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में की।

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वर्ष 2024 से 3 प्रतिशत और 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किस्त मंजूर की गई है। इसके साथ ही अब मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 55 प्रतिशत भत्ता मिलेगा। एरियर की राशि का भुगतान जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक पांच किस्तों में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लंबे समय से लंबित प्रमोशन प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए एक मंत्रिमंडलीय समिति गठित कर लगातार समाधान तलाशा जा रहा है।

पहले भी दिया था फायदा:
इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी मुख्यमंत्री ने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद कर्मचारियों को 50 प्रतिशत दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था। उस समय नौ माह का एरियर भी तीन किस्तों में वितरित किया गया था।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031