रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी.
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों की संभावना जताई जा रही है, जिनमें श्रमिकों के हित में निर्णय और छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने जैसे मुद्दे शामिल हैं. बता दें कि मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी लागू हो गई है. छत्तीसगढ़ में भी ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है.
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















