महाराष्ट्र के जलगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी है। ये घटना बीती देर रात की है और बच्चों के माता-पिता काम से मध्यप्रदेश में थे। जलगांव के बोरखेड़ा गांव में मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां यह परिवार खेती करता था। इस घटना से पूरे इलाके में काहराम मचा हुआ है। बोरखेड़ा गांव के खेत में इन चारों बच्चों के शव लटके हुए मिले, जिसके बाद पूरे गांव में गुस्से और शौक का माहौल है। मध्यप्रदेश से नौकरी की तलाश में यह परिवार महाराष्ट्र के जलगांव में आया था। महताब और उसकी पत्नी रूमली बाई भिलाला बोरखेड़ा गांव के ही मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां खेती कर जीवनयापन करते हैं। मरने वाले बच्चों में 12 साल की लड़की सईता, 11 साल का रावल, आठ साल का अनिल और तीन साल की सुमन शामिल है। इन चारों बच्चों का शव मालिक मुस्तफा का खेत में लटका हुआ पाया गया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि इन चारों बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। पुलिस को शक है कि इन चारों की हत्या एक ही कुल्हाड़ी से की गई है। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है और तलाशी अभियान जारी है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031