चुनाव आयोग (ECI) अब देश के करोड़ों मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों और राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी डिजिटल सुविधा लेकर आ रहा है। आयोग जल्द ही ECINET नाम से एक नया सिंगल-प्लेटफॉर्म ऐप लॉन्च करेगा, जो चुनाव संबंधी सभी प्रमुख सेवाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा।

यह एप मौजूदा 40 से अधिक मोबाइल और वेब एप्लिकेशनों को एकीकृत करेगा, जिनमें Voter Helpline App, cVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App जैसे लोकप्रिय टूल्स शामिल हैं। इन ऐप्स को अब तक 5.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

अब एक ऐप, सब कुछ एक जगह
ECINET ऐप को बेहतर यूज़र इंटरफेस (UI) और सरल यूजर एक्सपीरियंस (UX) के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल या डेस्कटॉप पर ही आसानी से मिल सकेगी। अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने और बार-बार पासवर्ड याद रखने की जरूरत अब खत्म हो जाएगी।

100 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को मिलेगा लाभ
इस डिजिटल बदलाव से न सिर्फ 100 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को फायदा होगा, बल्कि देश के 10.5 लाख बूथ लेवल अफसर, 15 लाख राजनीतिक एजेंट्स, 45 लाख पोलिंग अधिकारी, 15,597 AERO, 4,123 ERO और 767 जिला चुनाव अधिकारी भी सीधे जुड़ सकेंगे।

ECINET की नींव मार्च 2025 में रखी गई
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ग्यानेश कुमार ने मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) की बैठक में इस आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म की नींव रखी थी। चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी इस बैठक में मौजूद थे।

डेटा की सटीकता और साइबर सुरक्षा पर रहेगा जोर
ECINET में केवल अधिकृत चुनाव अधिकारी ही जानकारी अपलोड कर सकेंगे, जिससे डेटा की विश्वसनीयता बनी रहे। साथ ही, ऐप की साइबर सुरक्षा और कार्यक्षमता को लेकर कई स्तरों पर परीक्षण किए जा रहे हैं। आयोग ने इसके लिए 76 से अधिक दस्तावेजों और गाइडलाइंस की समीक्षा की है।

पूरी तरह कानूनी ढांचे में संचालित होगा ECINET
ECINET के जरिए दी जाने वाली सारी सेवाएं जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 व 1951, निर्वाचन नियम 1960 और चुनाव प्रक्रिया नियम 1961 के दायरे में संचालित होंगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930