दुबई में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन बलविंदर सिंह साहनी को मनी लॉन्ड्रिंग सहित वित्तीय अपराधों के लिए जेल भेजा जाएगा और सजा खत्म होने के बाद उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से डिपोर्ट किया जाएगा. अबू सबा के नाम से भी जाने जाने वाले अरबपति, बलविंदर को पांच साल की जेल की सजा मिली है और उनपर 500,000 दिरहम (1,14,89,750 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. दुबई की एक अदालत ने देश से वापस भेजने से पहले इस बिजनेसमैन से 150 मिलियन दिरहम (3,446 मिलियन रुपये) जब्त करने का भी आदेश दिया है.

गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुबई के एलिट हलकों में एक जाना-पहचाना नाम, बलविंदर साहनी को शेल कंपनियों और जाली इनवॉइस के नेटवर्क के माध्यम से Dh150 मिलियन को ब्लैक से व्हाइट करने यानी मनी लॉन्ड्रिंग करने का दोषी ठहराया गया है. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बलविंदर को उसके बेटे सहित 33 अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया है.

कौन हैं बलविंदर सिंह साहनी? 

53 साल के बिजनेसमैन बलविंदर राज साहनी ग्रुप (RSG) प्रॉपर्टी डेवलपमेंट फर्म के फाउंडर और अध्यक्ष हैं. यह कंपनी संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, भारत और अन्य देशों में काम करती है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनकी कंपनी के दुबई प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो में दुबई स्पोर्ट्स सिटी में कसर सबा की आवासीय इमारतें, जुमेराह विलेज सर्कल में 24 मंजिला बुर्ज सबा अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स, बिजनेस बे के बे स्क्वायर में कमर्शियल संपत्ति और सबा दुबई नामक एक पांच सितारा होटल शामिल हैं.

अक्सर रॉयल ब्लू कंदूरा, बेसबॉल टोपी और मैचिंग ट्रेनर पहने हुए देखे जाने वाले साहनी के इंस्टाग्राम पर लगभग 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031