जोरा क्षेत्र में जहां छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का मुख्यालय है जहां पर बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय में सेवारत और सेवामुक्त अधिकारियों और कर्मचारी की बसावट है। कृषक नगर आवासीय परिसर के अलावा इसी क्षेत्र के आसपास साईं नगर, विनायक हाइट्स, प्रोफेसर कॉलोनी और लिंक सिटी आदि की आबादी निवासरत है। डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पूर्व अध्यक्ष, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर द्वारा राज्यपाल छत्तीसगढ़ राज्य से भेंट करके एक मांग पत्र सौंपा गया था जिसमें जोरा क्षेत्र का कृषि महाविद्यालय के पास स्थित मुक्तिधाम का अच्छे से अच्छा उत्थान करने का अनुरोध किया गया था क्योंकि कभी भी अंतिम संस्कार के अवसरों पर इस क्षेत्र में अच्छा मुक्तिधाम मौजूद नहीं होने के कारण विपरीत मौसम में भी यातायात के अत्यंत दबाव को झेलते हुए रायपुर शहर की ओर यहां के परिजनों और रिश्तेदारों को जाना पड़ता है। राज्यपाल द्वारा गंभीरता से मनन करते हुए कलेक्टर रायपुर की ओर जोरा मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के लिए राजभवन से प्रस्ताव प्रेषित हुआ और फिर नगर निगम रायपुर की ओर अग्रेषित किया गया। विगत दिनों आयुक्त नगर निगम रायपुर और संबंधित जोन कमिश्नर मोवा की टीम मुक्तिधाम जोरा का स्थल निरीक्षण भी करने गई थी। व्हाइट हाउस नगर निगम रायपुर में 63.18 लाख रुपयों का प्रावधान जोरा मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के लिए तैयार किया गया है जिसको संचालक, नगरीय प्रशासन विभाग, इंद्रावती भवन, अटल नगर रायपुर में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31