राजनांदगांव । शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिकों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। इसकी एक बानगी दिखाई दी, राजनांदगांव विकासखंड के नगर पंचायत घुमका में आयोजित समाधान शिविर में। जहां ग्राम बरबसपुर की हिमांशी वर्मा को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20 हजार रूपए की राशि प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर खुशी छलक रही थी। उन्होंने बताया कि उनकी माता श्रीमती धनेश्वरी वर्मा मजदूरी का कार्य करती हैं। उनका श्रम विभाग में पंजीयन होने के कारण 20 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी पढ़ाई के लिए करेंगी। वे अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हंै और एलएलबी कर अधिवक्ता बनना चाहती हैं। उन्होंने सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाधान शिविर में जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण हो रहा है। उन्होंने नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत राशि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 3 वर्ष पूर्व पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के प्रथम दो अविवाहित पुत्रियों जिनकी आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष एवं कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। इस योजना के तहत 20 हजार रूपए की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930