What's Hot

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. सीमा पर हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. पाकिस्तान की ओर से भारत के कई शहरों पर हमले किए गए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने बेहद सटीक और प्रभावशाली तरीके से दिया है. जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट और पोखरण जैसे संवेदनशील इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की कोशिशें नाकाम कर दी गई हैं.

भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. इनमें मुरीद चकवाल, शोरकोट, रहीम यार खान, चुनियां, नूर खान और सुक्कुर एयरबेस शामिल हैं. पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी के अनुसार, इन ठिकानों पर भारत ने एयर-टू-सर्फेस मिसाइलें दागीं जिससे भारी नुकसान हुआ.

सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि भारत की इस कार्रवाई में तकनीकी संस्थापन (Technical Installations), कमांड और कंट्रोल सेंटर, रडार साइट्स और हथियार भंडारण को भारी नुकसान पहुंचा.पाकिस्तान के वो इलाके जहां इंडियन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना की ‘रीढ़’ तोड़ दी

मुरीद चकवाल एयरबेस (पंजाब): चकवाल ज़िले में स्थित यह एयरबेस इस्लामाबाद से करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां पाकिस्तान के उन्नत ड्रोन जैसे शाहपार-1 और बैराकटर TB2 तैनात हैं. भारत पर हुए कई ड्रोन हमलों की योजना यहीं से बनी थी. भारतीय हमले ने इस रणनीतिक ठिकाने को गंभीर नुकसान पहुंचाया.

सुक्कुर एयरबेस / पीएएफ भोलारी (सिंध):

कराची और हैदराबाद के बीच स्थित यह नया ऑपरेशनल एयरबेस है, जहां से F-16 A/B Block 15 ADF फाइटर जेट्स संचालित किए जाते हैं. यह पाकिस्तान की साउदर्न एयर कमांड का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

चुनियां एयरबेस (पंजाब):
लाहौर से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित यह एयरबेस पाकिस्तान एयरफोर्स की वायु रक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा है. यह भारत के नजदीक होने के कारण सैन्य दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में आता है.

नूर खान एयरबेस (रावलपिंडी):
पूर्व में चकला एयरबेस के नाम से जाना जाने वाला यह बेस वीआईपी मूवमेंट और सैन्य लॉजिस्टिक अभियानों का मुख्य केंद्र है. यह पाकिस्तान वायुसेना की ‘लाइफलाइन’ माना जाता है.

रफीकी एयरबेस, शोरकोट (पंजाब):
झंग ज़िले के पास स्थित यह एयरबेस JF-17 थंडर और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों का संचालन करता है. यह सेंट्रल एयर कमांड के अंतर्गत आता है और इसकी लंबी रनवे और तकनीकी सुविधाएं इसे अत्यंत अहम बनाती हैं.

रहीम यार खान एयरबेस (पंजाब):
दक्षिणी पंजाब में स्थित यह एयरबेस भारत के नज़दीक है और यहां से पूर्वी सीमाओं पर तेजी से कार्रवाई की जा सकती है. 10 मई 2025 की रात यहां मिसाइल हमले के बाद एक बड़ा गड्ढा देखा गया, जो इस पर हुए सैन्य हमले की पुष्टि करता है.

पाकिस्तान की ‘आंख, कान और दिमाग’ पर सीधा प्रहार
इन सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर भारत ने पाकिस्तान की निगरानी प्रणाली (आंख), संचार व्यवस्था (कान) और निर्णय लेने की क्षमता (दिमाग) को गंभीर क्षति पहुंचाई है. यह कार्रवाई पाकिस्तानी सैन्य रणनीति के तीन प्रमुख स्तंभों को हिला देने वाली मानी जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31