कानपुर. एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने शादी का झांसा देकर महिला का तलाक करवा दिया. उसके बाद महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. फिर उसने शादी करने से इंकार कर दिया. अब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.बता दें कि हमीरपुर के एक की रहने वाली महिला की दोस्ती उसी के गांव के रहने वाले युवक से हो गई थी. जिसके बाद उसकी शादी हो गई. शादी के कुछ महीने बाद महिला के पति का एक्सीडेंट हो गया. जिसके बाद युवक ने महिला से फोन करके उसके पति का हालचाल जाना. इस बीच दोनों की फोन पर लगातार बातचीत शुरू हो गई. बातचीत धीरे से प्यार में बदल गई. इस दौरान युवक ने महिला को विश्वास दिलाया कि अगर वह अपने पति को तलाक देती है तो वह उससे शादी करने को तैयार है.प्रेमी की बात का यकीन करके महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया. तलाक होने के बाद महिला को प्रेमी अपने साथ फ्लैट पर रख लिया. जिसके बाद उसने उसके साथ कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाए. इस बीच महिला ने प्रेमी से कई बार शादी करने की बात कही, जिसे उसने टाल दिया. जिसके बाद महिला ने उसे छोड़कर जाने की धमकी दी तो प्रेमी ने साफ कह दिया कि वह उसके साथ संबंध नहीं रखना चाहता है. साथ ही उसने शिकायत पर जान से मारने की धमकी भी दी. इतना ही आऱोपी ने यह भी बताया कि उसका रिश्ता और कहीं फिक्स हो गया है. इसीलिए अब वह शादी नहीं करेगा. जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत करते हुए प्रेमी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930