रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ. छट्टी कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की पहले ट्रेलर फिर डंबर से भिड़ंत हो गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 से ज्यादा घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान मोहंदी, धरसींवा निवासी टिकेश्वरी साहू (45 वर्ष), एकलव्य साहू (6 वर्ष), प्रभा साहू (34 वर्ष) और गीता साहू (54 वर्ष), गोंडवारा निवासी कुमारी महिमा साहू (18 वर्ष), धरसीवां निवासी नंदनी साहू (53 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा निवासी उमंग साहू (5 माह), वर्षा साहू (28 वर्ष) और भूमि साहू (4 वर्ष), नागौरा मंदिर, हसौद निवासी राजवती साहू (60 वर्ष), और चटौद, विधानसभा क्षेत्र निवासी कृति साहू (50 वर्ष), कुंती साहू (55 वर्ष) और टिकेश्वर साहू (35 वर्ष) के रूप में की गई है. एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि माजदा वाहन की पहले ट्रेलर से टक्कर हुई. ट्रेलर में लोहे का स्ट्रक्चर था, जो दोनों ओर से तीन-तीन फीट बाहर निकरायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में बीती रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ. छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी माजदा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. हादसे में 13 लोगों की मौत हुई, जबकि 14 लोग घायल हो गए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में मारे गए ग्रामीणों के प्रति शोक व्यक्त किया है और घायलों के इलाज के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुःख की घड़ी में आर्थिक सहायता के लिए 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु और 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है. घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”ला हुआ था. लोहे के उन स्ट्रक्चर से माजदा वाहन का डाला टकराया, जिससे सबसे अधिक हानि हुई. इसके बाद माज़दा डंपर से टकराई. घटना में ग़ैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज प्रकरण होगा. फिलहाल, तीनों वाहनों के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.जानकारी के मुताबिक, ग्राम चटौद के लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में रविवार को छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे. कार्यक्रम से लौटते समय रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के पास पहले ट्रेलर से और उसके बाद डंपर से भिड़ंत हो गई. हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, घायलों का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930