धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बरड़िया ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाश लूट की नीयत से घुस आए। बदमाशों ने एयर पिस्टल से दुकान संचालक और उनकी बेटी को घायल कर दिया। घटना ने न सिर्फ शहर में दहशत फैला दी, बल्कि व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश भी पैदा कर दिया।

बेटी को लगी गोली, पिता को मारी पिस्टल की बट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो नकाबपोश युवक दुकान में घुसे और लूटपाट की कोशिश करने लगे। जब दुकान संचालक भंवरलाल बरड़िया ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आई उनकी बेटी नेहा बरड़िया को बदमाशों ने एयर पिस्टल से गोली मार दी, जो सीधे उनके पैर में लगी। घायल पिता-पुत्री को इलाज के लिए क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने जब्त किया CCTV फुटेज, बदमाशों की पहचान जारी

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सूरज सिंह, एएसपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। एसपी सूरज सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सराफा व्यापारियों ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
घटना के बाद से धमतरी के सराफा व्यापारियों में उबाल है। व्यापारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया है कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे सामूहिक प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि “धमतरी जैसे शांत शहर में खुलेआम लूटपाट और गोलीबारी बेहद चिंताजनक है।”

शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
यह घटना शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रहे आपराधिक घटनाएं पुलिस की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था पर सवालिया निशान हैं।

धमतरी में दिनदहाड़े हुई यह घटना न सिर्फ एक असफल लूट की वारदात है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक चेतावनी भी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी तेजी से आरोपियों को पकड़कर शहर के लोगों का भरोसा दोबारा जीत पाती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31