रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. शुक्रवार को गर्मी और उमस के बाद रात को बारिश हुई, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा (60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) और बारिश की संभावना जताई है. आगामी 5 दिन प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई गई है. साथ ही अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं है.पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सबसे ज्यादा गर्म बिलासपुर रहा, यहां 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया.मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पूर्व मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीप और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप के शेष हिस्से, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले दो से तीन दिनों में सक्रिय होने की संभावना है. एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक पूर्वी उत्तर, प्रदेश बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से प्रदेश में आज बारिश और तेज हवाओें का दौर जारी है.

प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसी के साथ एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है. इसके अलावा अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी किया है. अगले 3 घंटों में बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम गरज और बारिश होने की संभावना जताई गई है.
रायपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम 41 डिग्री सेलियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31