भारत के ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद से पाकिस्‍तान के साथ जारी चरम तनाव के बीच बड़े जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब और हरियाणा से छह जासूसों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. यह लोग हरियाणा के कैथल, हिसार, नूह और पानीपत के साथ ही पंजाब के मलेरकोटला से पकड़े गए हैं. इन लोगों पर भारत की गोपनीय सैन्‍य जानकारियां पाकिस्‍तान को भेजने का आरोप है. 

सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान को भारत की गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजने के आरोप में हरियाणा के हिसार से महिला यूट्यूबर ज्योति रानी को गिरफ्तार किया है. महिला यूट्यूबर साल 2023 में अपने ट्रैवल चैनल “ट्रैवल विद जो” के शूट के सिलसिले में पाकिस्तान गई थी, जहां पर पाकिस्तान एंबेसी के एक अधिकारी के कहने पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों के संपर्क में आई और उसके बाद से लगातार भारत विरोधी जानकारियां पाकिस्तान को भेज रही थी. 

पाकिस्‍तानी अधिकारी के इशारे पर कर रहे थे काम

भारत सरकार ने पिछले दिनों पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश को 24 घंटों में भारत छोड़ने का आदेश दिया था. दानिश के इशारे पर काम कर रहे कुल 6 पाकिस्तानी जासूसों को अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से गिरफ्तार किया जा चुका है. यह सभी लोग दानिश के संपर्क में थे. 

ज्योति पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत दानिश के संपर्क में ही थी और दानिश ने इसे वीजा दिलवाकर पाकिस्तान भी भेजा था. 

ज्‍योति ने पूछताछ में किए हैं कई अहम खुलासे

इस मामले में ज्‍योति रानी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. ज्‍योति रानी ने पूछताछ में बताया कि मैं 2023 में पाकिस्तान के वीजा के लिए दिल्‍ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी, जहां मेरी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी. मैंने दानिश का मोबाइल नंबर ले लिया था. इसके बाद मैं उससे बातें करने लगी थी. उसके बाद मैंने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की, जहां मैं दानिश के कहने पर उसके जानकार अली अहवान से मिली थी, जहां अली ने मेरे रुकने और घूमने-फिरने का प्रबंध किया था. पाकिस्तान में अली अहवान ने मेरी पाकिस्तानी सिक्‍योरिटी और इंटेलीजेंस अधिकारियों से मुलाकात करवाई थी. वहीं पर मैं शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी. मैंने शाकिर का मोबाईल नंबर ले लिया और मेरे मोबाइल में शाकिर का नम्बर जट रंधावा के नाम से सेव कर लिया, जिससे किसी को शक न हो. इसके बाद मैं भारत वापस आ गई. 

ज्‍योति रानी ने बताया कि मैं वाट्सएप, स्‍नैप चैट और टेलीग्राम सहित अन्‍य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से उन सभी के संपर्क में रही और देश विरोधी सूचनाओं को भेजने लगी. साथ ही ज्‍योति रानी ने बताया कि मैं दिल्ली में पाक हाई कमीशन के अधिकारी दानिश से कई बार मिलती रही. 

ज्‍योति रानी पर भारत की खुफिया सूचनाओं को पाकिस्‍तान भेजकर भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने का आरोप है. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31