महाकुंभ में माला बेचने वाली एक साधारण लड़की मोनालि अब जल्द ही फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में मोनालिसा एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए शूट कराती दिख रही हैं. उनका ये लुक देखकर हर किसी की आंखें खुली रह गई हैं.

बता दें कि मोनालिसा ने अमेरा डायमंड ज्वेलरी के लिए ऐड शूट किया है. इसका वीडियो खुद अमेरा डायमंड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. डार्क मेकअप और खुले बालों में मोनालिसा ने डायमंड नेकलेस, स्टड्स और रिंग्स फ्लॉन्ट किया है. ब्लैक कलर का ओवरसाइज ब्लेजर और पैंट वो काफी स्टनिंग लग रही हैं.

अमेरा डायमंड ने शेयर किया वीडियो

मोनालिसा (Monalisa) का ये ऐड वीडियो खुद अमेरा डायमंड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा- महाकुंभ मोनालिसा इन अमेरा डायमंड्स – ‘परम परिवर्तन. पृथ्वी पर सबसे बड़ी भीड़ के बीच, एक लड़की स्थिर खड़ी रही और दुनिया देखती रही – मोनालिसा भोसले अमेरा लैब डायमंड ज्वेलरी से कहीं बढ़कर है. यह एक एहसास है – याद किए जाने का, दुर्लभ होने का. उस महिला के लिए तैयार किया गया है जिसे दिखने के लिए बोलने की ज़रूरत नहीं है.’


Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031