अगर आप 2200 साल पुरानी बिल्ली की एक भारी-भरकम तस्वीर देखें तो जाहिर है आप इसे देखकर दंग ही रह जाएंगे. ऐसी तस्वीर पेरू के नाज्का रेगिस्तान में देखने को मिली. यहां बिल्ली का 121 फुट लंबा रेखाचित्र एक पत्थर पर दिखाई देने के बाद लोगों को आंखें खुली की खुली रह गई हैं. बता दें कि इस जगह को रहस्यमयी रेगिस्तान कहा जाता है. इस रेखाचित्र की खोज करने वाले दल में शामिल पुरातत्ववदिों ने अनुमान लगाया कि यह करीब 2200 साल पुराना है.

पेरू में नाज़्का लाइंस सदियों से संरक्षित है. नाज्का लाइंस धरती पर बने बहुत ही आश्चर्यजनक करने वाले विशाल रेखाचित्रों का एक समूह है. इसे नाज़्का संस्कृति की विरासत कहा जाता है. पहले भी कई बार यहां विशाल बिल्लियों के रेखाचित्र पाए जा चुके हैं. अलास्का से अर्जेंटीना की ओर जाने वाले हाईवे के किनारे पहाड़ी पर यह नई बिल्ली देखने को मिली है. पुरातत्वविदों ने बताया कि अब तक नाज़्का लाइंस में 300 से भी ज्यादा अलग-अलग आश्चर्यचकित करने वाली आकृतियां पाई जा चुकी हैं. उन्होंने बताया कि इन आकृतियों में पशु-पक्षियों और ग्रहों की आकृतियां शामिल हैं. एक पुरातत्वविद जॉनी इस्ला ने जानकारी दी कि बिल्ली का 121 फुट विशालकाय रेखाचित्र तब मिला जब दर्शकों को देखने के लिए बनी जगह साफ की जा रही था. करीब 2200 साल पहले उस जमाने के लोगों ने बिना किसी आधुनिक तकनीक के इन चित्रों को बनाया होगा. ये चित्रें देखकर किसी की भी आंखें खुली की खुली रह सकती हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031