रायपुर . 21 मई 2025 को रायपुर के नुक्कड़ कैफ़े, राजेन्द्र नगर में साहित्य और कला को समर्पित एक नई सोच, एक नया मंच Li-hitya की विधिवत शुरुआत हुई। इस विशेष मौके पर आयोजित ओपन माइक इवेंट ‘दिल से माइक तक’ में युवाओं ने कविता, कहानी, गीत और विचारों के माध्यम से अपने दिल की आवाज़ को मंच पर उतारा। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों में शुभा शुक्ला ‘निशा’, आरव शुक्ला, प्रियंका सिंह, श्रेया रायचुरा, वंशिका जैन, और दीपेश रेलवानी शामिल रहे, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को रोशन किया।

इस आयोजन के सूत्रधार और Li-hitya के संस्थापक रहे आर्यन चावड़ा , जिनके नेतृत्व में यह आयोजन एक सफल सांस्कृतिक पहल बनकर उभरा। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी समर्पित टीम का भी विशेष योगदान रहा—रीति जैन, प्राची मोर्डिया, मेधा श्रीवास्तव, मितुल वर्मा, कावेरी व्यास, जोश जैन, शुभम गुप्ता, वंशल कुर्मानी, और रैयान शिज्जू। Li-hitya का उद्देश्य है—रचनात्मक युवाओं को एक ऐसा मंच देना, जहाँ वे न केवल अपनी बात कह सकें, बल्कि सुने भी जाएं। ‘दिल से माइक तक’ महज़ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक आंदोलन की शुरुआत थी—जहाँ शब्दों ने दिल छू लिया, सुरों ने आत्मा से संवाद किया और हर प्रस्तुति ने एक कहानी बयां की। Li-hitya – जहाँ हर सोच को मिलता है मौका। Instagram: @li_hitya

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31