भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआर-एलएंडडी केंद्र में ईडी वक्र्स प्लांट स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता का समापन समारोह 24 मई को संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता संयंत्र में सुरक्षा जागरूकता को कार्यस्थल के हर स्तर तक पहुँचाने हेतु आयोजित की गई थी, जिसमें संविदा कर्मियों की व्यापक भागीदारी देखी गई। इस प्रतियोगिता की थीम सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की साझी भागीदारी हो—चाहे वह शीर्ष प्रबंधन हो या शॉप फ्लोर का कर्मचारी थी। इस प्रतियोगिता की संकल्पना कार्यपालक निदेशक संकार्य राकेश कुमार द्वारा अप्रैल 2025 में की गई थी। उनका उद्देश्य था कि संयंत्र में सुरक्षा संस्कृति को केवल दस्तावेज़ों में सीमित न रखते हुए जमीनी स्तर पर कर्मियों, विशेषकर संविदा श्रमिकों के व्यवहार और सोच में उतारा जाए।

इस प्रतियोगिता में विजेता के रूप में मेसर्स इनोमोटिक्स एसएमएस-3 के अक्रश उपाध्याय एवं मनीष को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मेसर्स सरकार एंटरप्राइज़ और मेसर्स धीरज ट्रेडर्स सीओ एंड सीसीडी) के असीम खान एवं हरिशंकर की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि मेसर्स एसकेएफ  यूआरएम की टीम राहुल एवं पंकज—ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता टीमों सहित सभी ज़ोनल विजेताओं को कार्यपालक निदेशक संकार्य राकेश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यपालक निदेशक संकार्य राकेश कुमार ने आयोजन समिति की प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि सुरक्षा जागरूकता को संविदा कार्यबल तक पहुँचाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं। उन्होंने इसे त्रैमासिक कार्यक्रम के रूप में नियमित करने का सुझाव भी दिया ताकि भविष्य में 100 प्रतिशत संविदा कार्यबल को सम्मिलित किया जा सके।

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी आयरन तापस दासगुप्ता ने इस प्रतियोगिता को अब तक का सबसे भव्य सेफ्टी क्विज़ बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम नीचे से ऊपर तक सुरक्षा जागरूकता विकसित करने का सशक्त माध्यम बना है। उन्होंने संविदा कर्मियों की सक्रिय सहभागिता की विशेष सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक आरईडी फिलोमिना एक्का एवं उप प्रबंधक एसएमएस-2 सुमित द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031