बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के अधिकारी ने बताया कि बस चेंबूर से टाटा पावर हाउस की ओर जा रही थी। इसी वक्त बस चालक को दिल का दौरा पड़ा और उसने बसंत सिनेमा के पास नियंत्रण खो दिया। बस में एक पुलिसकर्मी समेत नौ यात्री सवार थे। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार पुलिसकर्मी ने तुरंत एक पुलिस वैन बुलाई जिससे चालक को विद्याविहार स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और बस चालक का इलाज चल रहा है।
Previous Articleछत्तीसगढ़ में समन्वित खेती से किसानों को खुशहाल बनाने की पहल
Related Posts
Add A Comment


















