भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला रायपुर की शनिवार 31 मई को मासिक बैठक जिला अध्यक्ष श्री आर जी बोहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा बिना एरियर 3% प्रतिशत डीआर देने पर और 2% प्रतिशत डीआर रोके जाने पर नाराजगी जताई गई।

बैठक में उद्योग विभाग सेवानिवृत महाप्रबंधक प्रवीण कुमार त्रिवेदी का बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने पुष्पहार से स्वागत किया। प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने उसे संघ का बैच लगाकर सम्मानित किया। कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा ने उन्हें संभागीय अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन मंत्री टी पी सिंह, कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर, कोरबा जिले के अध्यक्ष एम एल यादव ,सेवानिवृत दैनिक वेतन भोगी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनिल पाठक, बी पी शर्मा, लक्ष्मी नारायण देवांगन, ओ डी शर्मा, अनिल तिवारी, बेलास मानिकपुरी, आर के साहू , नागेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।


बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला रायपुर में मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित करने के बारे में राजधानी रायपुर के सभी चारों विधायक में से 2 विधायक राजेश मूणत और मोतीलाल साहू को मिलकर ज्ञापन सौंपकर इस बारे विधानसभा में शासकीय संकल्प पारित करने हेतु जरूरी कार्यवाही करने का आग्रह किया गया साथ ही दो अन्य विधायकों से समय लेकर शीघ्र मिलने की तैयारी और रायपुर में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी से जिला रायपुर के अध्यक्ष आर जी बोहरे ने अवगत कराया।


बैठक के अंत में प्रदेश संगठन मंत्री टी पी सिंह के ससुर तथा तहसील अध्यक्ष अनुपनाथ योगी के पोती के निधन पर शोक जाहिर कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031