आरंग। रायपुर जिले की यामिनी साहू ने सीजीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 92.16 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार, गांव एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोरासी की इस मेधावी छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन से यह शानदार उपलब्धि हासिल की। यामिनी शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोरासी में सबसे ज्यादा प्रतिशत से उत्तीर्ण होने वाले छात्र है। यामिनी, रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोरासी निवासी किसान विद्याचरण साहू एवं श्रीमती गायत्री साहू की बेटी हैं, और उनकी इस सफलता ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। यामिनी ने बताया कि उनकी सफलता का राज नियमित अध्ययन, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का अटूट समर्थन है।

उन्होंने कहा, मैं रोजाना 6-8 घंटे पढ़ाई करती थी और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। उनके पिता एवं माता विद्याचरण साहू एवं श्रीमती गायत्री साहू ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यामिनी शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोरासी के प्रधानाचार्य ने यामिनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और अनुशासन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। यामिनी की इस उपलब्धि पर उनके गांव और स्कूल में उत्साह का माहौल है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यामिनी की सफलता ने क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी प्रेरित किया है। गुरुजनों ने यामिनी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से जिले में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। यामिनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031