What's Hot

रायपुर राजधानी की प्रथम नागरिक और महापौर श्रीमती मीनल चौबे की संवेदनशीलता और समुचित दिशा निर्देश के बाद नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों की टीम सर्वप्रथम साईं नगर जोरा पहुंची। श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष के संज्ञान में लिक सिटी और रहेजा परिसर के अधिकांश परिवारों के द्वारा बताया गया था कि बालाजी कैंसर रिसर्च हॉस्पिटल से लेकर नवनिर्मित सीसी रोड के किनारे की सभी स्ट्रीट लाइट विगत बहुत महीनों से रहेजा परिसर से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाभांडी और नवनिर्मित विशाल पानी की टंकी तक बंद पड़ी थी। आगंतुक नगर निगम मुख्यालय की बिजली विभाग की टीम के साथ साईं नगर जोरा से जुझारू और जागरूक नागरिक श्री संतोष शर्मा समिति के पूर्व सचिव, श्री सुरेश सोनी पूर्व कोषाध्यक्ष और हमेशा सहयोग की भावना से भरपूर श्री छगनलाल साहू उच्चतम तापमान की परवाह किए बगैर बंद स्ट्रीट लाइट से प्रभावित क्षेत्र का दोपहर से लेकर शाम तक सघन सर्वे में संपूर्ण मनोभाव से समर्पित रहे।

इसी बीच रहेजा परिसर के सक्रिय रहवासियों से लगातार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साईं नगर जोरा का सेवादल सतत संपर्क में बना रहा इसके लिए वहां के कामकाजी निवासी जो जहां भी थे उनको छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश स्तर तक भी साईं नगर के भाई लोग लगातार फोन कॉल करके एक्टिव मोड में लाते रहे। लाभांडी के अलावा दुर्गा मंदिर कैनाल रोड से लेकर पंजाब केसरी भवन तक की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट जो कि विपरीत मौसम की मार के कारण बहुत दिनों से नहीं जल रही थी उनको भी सही करने के लिए नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस का बिजली विभाग का दल संबंधित जोन कमिश्नर कार्यालय, जोन नंबर 09 के बिजली विभाग के स्टाफ को साथ लेकर जुगत लगाते दिखे कि जल्द से जल्द कैसे भी करके इन दोनों ही प्रभावित एरिया की सभी स्ट्रीट लाइट सुधर जाएं।












Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930