रोटरी क्लब रायपुर ने अपने प्रांतीय प्रांतपाल डी जी अखिल मिश्रा की यात्रा के दौरान अपनी विभिन्न परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष एन सी मोरियानी ने डी जी का भव्य स्वागत किया। क्लब ने शासकीय स्कूल अमलीडीह में जरूरतमंद 700 से अधिक छात्रों को निशुल्क बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया है। इसके अलावा, कृष्णा हॉस्पिटल में न्यूनतम दरों पर डायलिसिस सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

डी जी अखिल मिश्रा ने कहा, “रोटरी क्लब रायपुर ने समाज सेवा में अद्वितीय योगदान दिया है और हमें अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया।” उन्होंने क्लब के सदस्यों से रोटरी फाउंडेशन में अधिक से अधिक योगदान करने और नए सदस्यों को जोड़ने का आग्रह किया। क्लब ने एम्स हॉस्पिटल में 800 पौधों का रोपण किया है और मेडिकल कैंप, वृद्धाश्रमों में सेवाएं प्रदान करने जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया है। सचिव उत्तम गर्ग ने क्लब की गतिविधियों पर एक डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीता लाल ने किया , कंप्यूटर कौशल प्रशिक्षण केंद्र के कल्पनाकर भरत डागा और सहयोगी प्रदीप गोविंद शितूत सहित क्लब के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव समीर रक्षित द्वारा प्रस्तुत किया गया ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930