रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित एम-9 शासकीय निवास में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह नवीन निवास उन्हें जनसेवा की जिम्मेदारी को और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने मां महामाया से प्रार्थना की कि वे उन्हें जनता की सेवा में तत्पर रखें और कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने की शक्ति प्रदान करें।

गृह प्रवेश समारोह में सहयोगियों, परिजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सादर धन्यवाद दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31