डीह थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे मैकी, मजरे जगदीशपुर में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विदाई से ठीक पहले दूल्हा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. यह घटना तब घटी, जब ग्राम पूरे दुबे, मजरे दिलावलपुर निवासी आशीष कुमार पुत्र स्व. रामलखन की शादी प्रलाद पुत्र सूर्यदीन की पुत्री कंचन के साथ संपन्न हो रही थी.

बता दें कि द्वारचार की रस्म और सात फेरे पूरे होने के बाद विदाई के समय आशीष को मिर्गी का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर गया. इस घटना से वहां मौजूद बाराती और घराती हैरान रह गए. होश में आने पर दुल्हन पक्ष को पता चला कि आशीष को पहले से मिर्गी की बीमारी है, जिसे उसके परिवार ने शादी से पहले छिपाया था. इस खुलासे से नाराज प्रलाद और उनके परिजनों ने कंचन की विदाई करने से इंकार कर दिया.

इसके बाद आशीष और बारातियों ने जबरन विदाई कराने की कोशिश की, जिसका गांववालों ने भी विरोध किया. प्रलाद ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए कर्ज लेकर 1,56,000 रुपये खर्च किए और 34,000 रुपये ब्याज सहित चुकाने हैं. इसके अलावा दहेज में मोटरसाइकिल और 1 लाख रुपये का सामान भी दिया गया था. इस हंगामे के बीच स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031