राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इन्हें भी कोर्ट में पेश किया. तीनों आरोपियों को सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपा गया. चौथा आरोपी आनंद कुर्मी बीना से पकड़ा गया था.

सोनम का भाई राजा की मां से मिला

सोनम का भाई राजा रघुवंशी के घर पहुंचा, जहां उसने राजा के परिवार से मुलाकात की. राजा की मां से मिलने पर सोनम के भाई ने कहा कि अगर बहन दोषी है तो उसे सजा मिले. बल्कि वो खुद ही उसे सजा दिलाएंगे.

सोनम ने एसआईटी के सामने जुर्म कबूला

सोनम ने राजा रघुवंशी मामले में एसआईटी के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. इस बारे में सूत्रों की तरफ से जानकारी दी गई है.

“शिलांग पुलिस अगर कोई मदद मांगेगी तो इंदौर पुलिस जांच में मदद करेगी”: एडीसीपी राजेश

इंदौर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बुधवार को राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस को सहयोग देते हुए कहा कि अगर उनके समकक्ष कोई और मदद मांगेंगे तो वे जांच में मदद करेंगे. एएनआई से बात करते हुए एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, “शिलांग पुलिस ने इंदौर पुलिस की मदद मांगी थी. शिलांग पुलिस की टीम 7 जून से यहां है. अब वे शिलांग पहुंच चुके हैं. इंदौर से जुड़े 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. इंदौर क्राइम ब्रांच किसी मामले की जांच नहीं कर रही है. इसके अलावा शिलांग पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच को किसी तरह का इनपुट नहीं दिया है. उन 4 नामों के अलावा इस मामले में कोई नाम सामने नहीं आया है… अगर शिलांग पुलिस कोई और मदद मांगती है तो इंदौर पुलिस जांच में मदद करेगी.”

मेघालय पुलिस ने इस केस को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया, क्योंकि यह हत्या उस हनीमून ट्रिप के दौरान हुई, जो सोनम ने खुद प्लान की थी. पुलिस की कोर टीम में 20 विशेषज्ञ अफसर और कुल 120 पुलिसकर्मी शामिल थे. 7 जून को एक साथ सभी संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई और केस को ब्रेक कर दिया गया.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031