बालोद । संभाग आयुक्त एसएन राठौर ने बालोद जिले के प्रवास के दौरान आज जिला मुख्यालय बालोद के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

इस दौरान राठौर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय एवं तहसीलदार आशुतोष शर्मा एवं अतिरिक्त तहसीलदार संध्या नामदेव के न्यायालय में पहुँचकर राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया। राठौर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से प्रकरणों के निराकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम बालोद नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त राठौर ने अतिरिक्त तहसीलदार संध्या नामदेव के न्यायालय में पुराने राजस्व प्रकरणों का अवलोकन करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इसी तरह उन्होंने तहसीलदार आशुतोष शर्मा के न्यायालय में राजस्व प्रकरणों का अवलोकन कर तहसीलदार शर्मा को निर्धारित समयावधि में सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने एसडीएम नूतन कंवर को राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने हेतु राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की बैठक भी आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम नूतन कंवर ने बालोद तहसील में निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031