रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा उप अभियंता के लिए आयोजित परीक्षा परिणाम के बाद अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिए गए विभागों के प्राथमिकता क्रम के अनुसार उन्हें विभागों का आबंटन कर दिया गया है। विभाग आबंटन की सूची व्यापम की वेबसाइट पर 21 अक्टूबर को प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट का अवलोकन कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं। नियुक्ति एवं अग्रिम कार्यवाही संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, व्यापम द्वारा 16 सितम्बर को 6 विभागों के उप अभियंता, सिविल के लिए संयुक्त भर्ती (सीएसई18) परीक्षा आयोजित की गई थी तथा परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाइट पर 31 मई 2019 को प्रदर्शित किया गया था। अधिकारियो ने बताया कि रायपुर विकास प्राधिकरण से प्राप्त पत्र आधार पर संचालक मण्डल की बैठक में कोई नई भर्ती नहीं किए जाने संबंधी निर्णय के आधार पर रिक्त 3 पदों के विरूद्ध विभाग का आबंटन नहीं किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड में उप अभियंता (सिविल) के 7 सीधी भर्ती के पदों पर आबंटन किया है, संविदा के 4 रिक्त पद पर बाद में आबंटन किया जाएगा।
Previous Articleअनुकंपा नियुक्ति की प्रत्याशा में 21वें दिन भी जारी रहा उपवास
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















