Li-hitya द्वारा दिनांक 15 जून 2025 को महंत घासीदास स्मृति संग्रहालय, रायपुर में “विरासत की कहानियां” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को युवाओं तक पहुँचाना था — एक सार्थक प्रयास, विशेषकर उस दौर में जब युवा पाश्चात्य संस्कृति की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं।

Heritage Walk के माध्यम से विद्यार्थियों ने संग्रहालय का भ्रमण किया और राज्य की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जाना। आयोजन में Sanskar academy (शैक्षिक सहयोगी) व KnowAcad Academy (सहयोगी संस्था) का सहयोग प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि श्री शिवम त्रिवेदी (विरासत सलाहकार, छत्तीसगढ़ शासन) ने छात्रों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

Li-hitya के संस्थापक आर्यन चावड़ा ने कहा, “यह पहल युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है।”
सह-संस्थापक ऋति जैन ने कहा, “इतिहास को महसूस कर सीखना ही सच्ची समझ है।”

👉🏻 “संस्कृति तब तक जीवित रहती है, जब तक अगली पीढ़ी उसे पहचानती है — और यही पहचान ‘विरासत की कहानियां’ ने फिर से जाग्रत की।”

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031