वृंदावन मंदिर के बाहर एक कपल और एक आंटी के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स मंदिर के सामने अपनी पत्नी के पैर छू रहा होता है, तभी अचानक एक आंटी वहां पहुंचती हैं और इस हरकत को देखकर गुस्से से आगबबूला हो जाती हैं. वह कपल को फटकार लगाती हैं और मंदिर परिसर में इस तरह की हरकत को अनुचित बताती हैं.

आंटी ने लगाई फटकार

आंटी कहती हैं, ‘सारी बुद्धि खत्म हो गई तेरी?’ और आगे जोड़ती हैं, ‘औरत के पैरों में माथा टेक रहा है.’ इस पर पति जब शांत लहजे में जवाब देता है, ‘औरत न हो, तो हम न हो,’ तब आंटी तुरंत पलटकर कहती हैं, ‘हां, तो सिर्फ अपनी औरत थोड़ी होती है, मां भी है, बहन भी है, औरत तो वो भी है.’ बहस धीरे-धीरे गर्म होने लगती है, लेकिन आंटी बिना और कुछ बोले मौके से चली जाती हैं. करीब 30 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 1.2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

बहस का वीडियो इंटरनेट पर छाया

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 1,500 से ज्यादा लाइक्स और 120 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं. वीडियो पर लोग बंटे हुए नजर आ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने आंटी का समर्थन करते हुए धार्मिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने की बात कही है, जबकि कुछ लोगों ने कपल की भावना को सही ठहराया और कहा कि पत्नी के सम्मान में झुकना कोई गलत बात नहीं है.

आंटी और कपल की भिड़ंत ने मचा बवाल

वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, मंदिर में Reel नहीं भावना होनी चाहिए, जबकि दूसरे ने कहा, दादी सोच रही होंगी, दादा ने कभी ये सब नहीं किया था. वहीं कुछ ने रील संस्कृति की आलोचना करते हुए धार्मिक स्थलों पर शूटिंग बैन की मांग की है. इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थलों में सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर बहस छेड़ दी है. क्या धार्मिक जगहों पर Reel बनाना सही है या नहीं. इस पर लोग अपनी राय खुलकर दे रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930