महासमुंद। महासमुंद जिला अंतर्गत सरायपाली थाना क्षेत्र के भवरपुर रोड में जुआ के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश पत्ती और नगदी रकम भी भारी मात्रा में जप्त किया गया है और उनके खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया जाने की बात सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भवरपुर रोड स्थित कृष्णा पैलेस के पास कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेलने की सूचना मुखबिर के माध्यम से पुलिस को मिलती है इस बीच पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर मौके पर जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को दबोचने में कामयाबी हासिल करती है। जुआ के अड्डे पर जुआरी जनाब खान पिता हबीब खान, भीष्म देव पिता शरद कुमार तथा दिनेश अग्रवाल पिता रतन अग्रवाल जुआ खेलते पाए गए थे उनके कब्जे से 52 ताश पत्ती और 74 हजार रुपए नगदी रकम भी जप्त किया गया है। बताया जाता है कि आरोपियों में जनाब खान राजधानी रायपुर से प्रकाशित होने वाले एक दैनिक समाचार पत्र का संवाददाता भी है जिसके जुआ खेलते गिरफ्तार होने के बाद सरायपाली सहित अंचल में लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म है।
Related Posts
Add A Comment


















