रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ विधायक दल की बैठक 18 जून को होगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन दोपहर 12 बजे बैठक लेंगे। इस दौरान नितिन नबीन संकल्प से सिद्धि अभियान की समीक्षा करने के साथ ही कई अन्य बैठक लेंगे। इसके लिए नितिन नबीन मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री मान. शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, अजय जामवाल, पवन साय भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस को बड़ा झटका

वहीं बरमकेला जनपद पंचायत के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान ने आज भाजपा के जनपद सदस्यों से औपचारिक मुलाकात कर राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया। इस मुलाकात को डॉ. चौहान द्वारा भाजपा को दिए गए स्पष्ट समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से डॉ. चौहान के भाजपा के करीब आने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर उनकी सक्रिय भागीदारी ने मुहर लगा दी। विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि, जनहित सर्वोपरि है, और जहां विकास की दृष्टि सशक्त हो, वहीं मेरा सहयोग रहेगा।

कांग्रेस मे सन्नाटा, भाजपा मे जोश

बरमकेला कांग्रेस कमेटी पर अब सवाल उठने लगे है। आखिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस को बाय-बाय कहते हुए भाजपा का लगातार दामन थाम रहे हैं। इनकी वजह, कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेतृत्व कर्ता से रुष्टता जनपद अध्यक्ष चुनाव के पहले उज्ज्वल मिरी, अभिमन्यु पटेल भाजपा पक्ष मे जाने से लोगो के जहन मे कई सवाल खड़े हो रहें थे। कुछ दिन पूर्व सभापति चुनाव मे घनश्याम इजारदार, यशोदा रोहित वर्मा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा जिससे कांग्रेस खेमे मे हलचल मच गई। अब जनपद अध्यक्ष डॉ विद्या किशोर चौहान ने भाजपा जनपद सदस्यों के समर्थन मे जाने से क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31