कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो (IndiGo) फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया . मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता के कारण विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान की पूरी जांच की गई.एक विमान पर बम की धमकी मिलने के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तुरंत आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह पुष्टि की गई कि धमकी गंभीर थी, क्योंकि इसमें फ्लाइट नंबर भी स्पष्ट रूप से उल्लेखित था. उस समय तक फ्लाइट कोच्चि से उड़ान भर चुकी थी, जिसे सुरक्षा कारणों से नागपुर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. वर्तमान में विमान और यात्रियों की जांच जारी है.शुक्रवार को थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान AI-379 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके कारण विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फुकेट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी. एक अधिकारी के अनुसार, इमरजेंसी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सभी 156 यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31